jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

ब्यूटी पार्लर के आड़ में सेक्स रैकेट, आरोपी मां-बेटी गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। जिले में ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार चलाने का मामला सामने आया है। एक युवती ने खुद यह आरोप लगाया है। शिकायत करने युवती कीटनाशक पीकर सरकंडा थाना पहुंची। युवती को इस हालत में देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस तत्काल उसे सिम्स हॉस्पिटल ले गए। ठीक होने के बाद उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय रायगढ़ निवासी युवती की पहचान फेसबुक में बिलासपुर की ब्यूटी पार्लर संचालिका से हुई थी। चैटिंग के दौरान युवती ने अपनी आर्थिक परेशान बताई। कहा कि कुछ काम कर अपना व परिवार का पालन करना चाहती है। महिला ने उसे बिलासपुर में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम करने का झांसा दिया।

युवती फरवरी में बिलासपुर आकर उसके घर रहने लगी। कुछ महीने ठीक रहा उसके बाद पार्लर संचालिक और सगी बेटी ने युवती को देह व्यापार में धकेल दिया। मां-बेटी युवती के साथ मारपीट करते हुए डरा धमकाकर रखते थे। 24 जुलाई को युवती किसी तरह सरकंडा थाने पहुंची थी। पुलिस ने आरोपी मां बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।