jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से मुख्यमंत्री सचिवालय तक: डॉ. सुदाम खाड़े का बढ़ा प्रशासनिक सफर, डॉ. सुदाम खाड़े को बड़ी जिम्म... आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक...

MP NEWS : 15 रुपये के दो समौसे की जगह , दुकानदार ने मांगें 20 रुपये, सुनते ही ग्राहक ने किया खुद को आग के हवाले

समौसे खरीदने के बाद ग्राहक ने महंगे दामों पर पैसे मांगे जाने पर नाराजगी जाहिर की 

दुकानदार व पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर खुद को मौत के हवाले करने की बात कही

मकड़ाई समाचार अनुपपूर। मध्य प्रदेश के अनुपपूर में समोसे की वजह से झगड़ा हो गया और नौबत आत्महत्या तक आ गई। दरअसल, पवित्र नगरी अमरकंटक में 15 रुपये के दो समौसे की जगह दुकानदार ने 20 रुपये मांग लिए। समोसे के बढ़े दामों को लेकर दुकानदार व ग्राहक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा बहुत बढ़ जाता है और ग्राहक ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वही ग्राहक ने अपने आखरी बयान पर साफ तौर पर दुकानदार व पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर खुद को मौत के हवाले करने की बात कही है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक अनूपपुर जिले के अमरकंटक थाना क्षेत्र के बांधा में गुमटी नुमा होटल में बजारू जायसवाल दो अन्य साथियों के साथ 22 जुलाई को शाम के समय समौसे लेने गया। दुकान पर एक महिला बैठी हुई थी, बाजारू जायसवाल ने महिला दुकानदार से 2 समोसे लिए इसके लिए महिला ने उनसे 20 रुपए मांगे। समौसे खरीदने के बाद ग्राहक ने महंगे दामों पर पैसे मांगे जाने पर नाराजगी जाहिर की , जो थोड़े ही देर में विवाद का रूप धारण कर लिया। दुकानदार कंचन साहू ने घटना की शिकायत अमरकंटक थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 294, 506 व 34 के तहत मामला भी दर्ज लिया।

ये सब बातें ग्राहक बाजारू जायसवाल को नागवार गुजरी वह दूसरे दिन 23 जुलाई की सुबह 10 बजे उसी दुकान के सामने जा पहुंचा और महंगे दाम व थाने में शिकायत की बात कर बहस करने लगा। कुछ ही देर बहस के बाद उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने के साथ पुलिस व एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। जल्द ही आग से बुरी तरह जल चुके बाजारू जायसवाल को उपचार के लिए अमरकंटक उप स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया, लेकिन अत्यधिक जल जाने की वजह से बाजारू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वही इस घटना के दौरान बाजारू जैसवाल गंभीर अवस्था में उपचार के लिए एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाने के दौरान परिजनों ने मोबाइल पर बाजारू का आखिरी बयान रिकार्ड किया था, जिसमें मृतक साफ तौर पर उस दुकानदार व पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर खुद को मौत के हवाले करने की बात कह रहा है। वहीं एसडीओपी पुष्पराजगढ़ आशीष भरांडे ने समोसा के बढ़े दामों को लेकर दुकानदार व ग्राहक के बीच विवाद के चलते आत्महत्या होने की बात कही है और इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने के आदेश जारी कर दिए है।