jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

किराए पर ट्रैक्टर ट्राली लेकर बेचने वाले जालसाज को शिवपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 ट्रेक्टर जप्त

के के यदुबंशी
सिवनी मालवा। शिवपुर पुलिस ने किसानों से किराए पर ट्रेक्टर ट्राली लेकर बेचने वाले एक जालसाज धोखेवाज को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

- Install Android App -

शिवपुर थाना प्रभारी मोनिका सिंह ने बताया कि पांच किसानो के ट्रेक्टर ट्राली की जप्ती की गई। और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
घटना 24 जुलाई  की है फरियादी असलम पिता शौकत खान निवासी ग्राम शिवपुर के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि फरियादी किसान है उसका ट्रेक्टर ट्राली राजकुमार पिता नन्हेलाल सोलंकी निवासी उन्द्राकच्छ के द्वारा रोड कंस्ट्रक्शन के नाम पर किराये पर लिया गया था परंतु राजकुमार द्वारा फरियादी को उक्त ट्रेक्टर ट्राली का किराया समय पर नही दिया गया एवं राजकुमार द्वारा ट्रेक्टर ट्राली को धोखाधडी से कही और बेच दिया गया। जिसकी रिपोर्ट पर थाना शिवपुर अपराध धारा 406,420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

थाना प्रभारी मोनिका सिंह ने बताया कि फरियादी राजकुमार कुशवाहा निवासी भिलाडियाखुर्द, कमलकिशोर यादव निवासी शिवपुर, प्रदुमन सनखेरे निवासी घाना तथा अरूण कीर निवासी कजली के ट्रेक्टर ट्राली भी राजकुमार पिता नन्हेलाल सोलंकी द्वारा रोड कंस्ट्रक्शन के नाम पर किराये पर लिये गये एवं धोखाधडी कर ट्रैक्टर ट्राली का सौदा कही और कर दिया गया एवं फरियादीगण को ट्रैक्टर ट्राली का किराया समय पर नही दे रहा था। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए
थाना प्रभारी ने टीम गठित की और आरोपी राजकुमार सोलंकी को गिरफ्तार किया   गिरफ्तारी उपरांत आरोपी से किसान फरियादियो के 04 ट्रैक्टर व 04 ट्राली जप्त किया गया एवं आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।