प्रदीप गुप्ता ‘होशंगाबाद / जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से पात्र हितग्राहियों को राशन का सुचारू रूप से वितरण किया जा रहा है। उचित मूल्य दुकानों से राशन वितरण के साथ ही जिले में दिव्यांग एवं वृद्धजन हितग्राहियों को जिला प्रशासन द्वारा घर पहुंच राशन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में भी दिव्यांग व वृद्ध हितग्राहियों के घर पर राशन सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही। कलेक्टर धनंजय सिंह के दिशा निर्देशन राशन वितरण कार्य सतत जारी हैं। कलेक्टर द्वारा स्वयं राशन वितरण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक अनिल तंतुवाए ने बताया कि शनिवार को होशंगाबाद नगर के विभिन्न वार्डो अंतर्गत वृद्ध हितग्राही इलाबाई , भगवती बाई, शारदा बाई, शैलेंद्र करोलिया आदि हितग्राहियों को घर पर जाकर राशन वितरण किया गया। जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिले में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत जिले में 3 माह का निशुल्क राशन वितरण 173655 परिवारों को किया गया, जोकि कुल परिवारों का 99.40 प्रतिशत है, साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत 2 माह का निशुल्क राशन का 161953पात्र परिवारों को राशन वितरण किया गया है, जिसमें असहाय, वृद्ध जनों और दिव्यांगो के घर जाकर विक्रेता द्वारा निशुल्क खाद्यान्न प्रदान किया गया है। उचित मूल्य दुकानों से राशन वितरण की कलेक्टर श्री सिंह द्वारा स्वयं निगरानी की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप अधिक से अधिक पात्र परिवारों को एक मुश्त 5 माह का निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त हुआ है, जिला राशन वितरण में प्रदेश के प्रथम पांच अग्रणी जिलों में शामिल रहा है।
ब्रेकिंग
