jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

महाविद्यालयों और बी.एड. संस्थानों में ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ

पूर्णतः ऑनलाइन होगी प्रवेश प्रक्रिया : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश में 1264 शासकीय और निजी महाविद्यालय और 758 बीएड संस्थानों के लिए एक अगस्त से प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोरोना काल को दृष्टिगत रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन की जा रही है, जिसमें विद्यार्थी घर बैठे या कियोस्क के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं और अपने डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं। सत्यापन की सुविधा भी ऑनलाइन रहेगी। छात्राओं के लिए कोई पंजीयन शुल्क नहीं है। छात्रों को मात्र 100 रुपये पंजीयन शुल्क लगेगा। उच्च शिक्षा विभाग की ई-प्रवेश प्रक्रिया में अभी तक 1264 महाविद्यालय जुड़ चुके हैं।

- Install Android App -

महाविद्यालयों में संचालित होने वाले परंपरागत पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया में दो चरण और एक सीएलसी राउण्ड होगा। पहले चरण में विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिये 12 दिन का समय मिलेगा। वेबसाइट www.epravesh.mponline के माध्यम से विद्यार्थी घर बैठे अपना पंजीयन करा सकते हैं। विद्यार्थियों का डाटा सत्यापन के लिए प्रदेश के 498 शासकीय महाविद्यालयों को भेजा जाएगा, जिसमें प्राध्यापक विद्यार्थियों द्वारा भरी गई जानकारी का उनके अपलोड किए गए दस्तावेजों के साथ सत्यापन करेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी शासकीय महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए हेल्प सेंटर बनाए हैं, जिनके माध्यम से विद्यार्थी अपनी कठिनाइयों का निराकरण कर सकते हैं। इसके अलावा यदि उन्हें कुछ असुविधा होती है, तो वह मुख्यालय स्तर पर 0755-2551698, 2554763 या उचवदसपदम के हेल्प सेन्टर 0755-6720201 और बी.एड. के लिए 0755-2554572 पर सम्पर्क कर सकते हैं। विभाग स्तर पर प्रवेश के लिए epravesh12@gmail.com भी उपलब्ध है। विद्यार्थी प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए उक्त ई-मेल आई.डी. पर मेल कर सकते हैं। साथ ही 758 बी.एड. संस्थानों के लिए भी ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया संचालित होगी, जिसमें तीन राउंड होंगे। ई-प्रवेश और बी.एड. की गाइडलाइन उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश के नाम से अपलोड है। आवेदकों की सुविधा के लिए गाइडलाइन के अंत में 65 एफएक्यू प्रश्न और उत्तर संकलित किए गए हैं।