jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

विधायक संजय शाह ने मूंग की खरीदी जल्द ही प्रारंभ करने के लिए दिए निर्देश

मकड़ाई समाचार टिमरनी। समर्थन मूल्य खरीदी में हो रही देरी को लेकर कल विधायक प्रतिनिधि सुनील दुबे द्वारा कल अनुविभागीय अधिकारी से मुलाक़ात की थी एवं स्थानीय समस्या से भी विधायक संजय शाह को अवगत कराया था। जिसके निराकरण हेतु विधायक संजय शाह ने जिला कलेक्टर एवं उपसंचालक कृषि विभाग से बात कर निर्देश दिया कि जिन वेयरहाउस से गेंहू का उठाव हो चुका है उन वेयरहाउस पर मैपिंग कराकर सीघ्र खरीदी की जाए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोहन सोलंकी विधायक प्रतिनिधि सुनील दुबे कृषि विस्तार अधिकारी ग्रिरिश मालवीय के साथ समग्र वेयरहाउस टेमागांव पहुँच कर वरिष्ठ अधिकारियो से चर्चा कर मैपिंग कराई गई उक्त वेयरहाउस पर 5 अगस्त से रवांग सहकारिता समिति द्वारा खरीदी की जाएगी।

- Install Android App -

विधायक संजय शाह द्वारा कहा गया कि क्रम अनुसार रैक लग रही है जिससे शीघ्र ही वेयरहाउस खाली होंगे एवं खरीदी में तेज़ी आएगी और जो गांव छूट गए है। उनको गाँवो की भी मूंग खरीदी की जाएगी ।बुधवार को विधायक प्रतिनिधि सुनील दुबे व भाजपा नेता सन्दीप अग्रवाल स्थानीय रैक पॉइंट व शासकीय वेयर हाउस पहुंचे जहां उन्होंने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से विकासखण्ड के वेयर हाउसों से उठ रहे गेंहू की जानकारी के साथ ही वर्तमान में उनकी उपलब्धता व क्षमता की जानकारी ली साथ ही शीघ्र ही वेयर हाउसों में पूर्व से भरे अनाज को शीघ्र ही खाली कराने की बात कही। दुबे ने बताया कि डी के वेयरहाउस भायली में सेवा सहकारी समिति आलमपुर एवं रहटगांव समिति के अंतर्गत आने वाले गांव की समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की जाएगी, जिसकी आज ही हो जाएगी मेपिंग।