jhankar
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास इसकी पहचान - केंद्रीय राज्य मंत्री डीडी उइ... रात 2 बजे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो युवक, 1.207 किलो गांजा जब्त छिपाबड़ पुलिस की कार्रवाई: किराना दुकान से 49 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त MP में अर्नब का असर खत्म, 4 दिन हल्की बारिश के आसार MP में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस - 71 साल का सफर आज 01- नवंबर - रविवार सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें  हरदा में तालाब में डूबने से 3 साल की मासूम की मौत आज 3 घंटे बंद रहेगी बिजली, हंडिया फीडर में मेंटेनेंस हरदा-खिरकिया में सरदार पटेल के नाम से बनेंगे पार्क, लगेंगी प्रतिमाएं

युवा धर्म से जुड़कर देश मज़बूत करता है – आकाश विजयवर्गीय

इन्दौर। पवित्र श्रावण मास में शिव की आराधना में इन्दौर के कवि एवं गीतकार गौरव साक्षी ने सिर्फ़ शम्भू गीत लिखा। इसका विमोचन विधानसभा तीन के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया, साथ में, विशेष अतिथि के रूप में संस्था शौर्य नमन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा एवं मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ उपस्थित रहे।

- Install Android App -

विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘जब भी हमारे युवा साथी धर्म और शिव से जुड़ते हैं, वो राष्ट्र की प्रगति में सहायक बनते हैं। मैं अपनी ओर से गीतकार गौरव साक्षी सहित पूरी टीम को बधाई देता हूँ।’
सिर्फ़ शम्भू गीत को मण्डला के गायक ललित मोंगरे ने गाया है, साथ में, इसका संगीत भी मंडला के ही संगीतकार विवेक क्षत्रिय ने दिया है।
गीत लॉन्च के अवसर पर विक्रम अवार्डी गोपाल यादव, दाऊलाल व्यास, दिनेश गौड़, शान्तनु सिंह यादव, गौरव व्यास, देवेंद्र लिलड़ ऋषभ कटारिया, अंकित सेन आदि उपस्थित रहे।सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट