jhankar
ब्रेकिंग
मथुरा में डॉ. शिरीष अग्रवाल ‘एटलस’ साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित, कार्यक्रम का मुख्य संचालन भी किय... जन्मदिन पर दिखावे और फिजूलखर्ची को कहा अलविदा, पेन-डायरी से रोशन होगा गरीब बच्चों का भविष्य यदुवंशी समाज ने 150 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान गूंजे टेसू-घरवा के लोकगीत, जीवंत हुई पुरानी परंपरा तवा बांध से 600 क्यूसेक पानी छोड़ा, 26 अक्टूबर को रात में हरदा पहुंचेगा अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई 19 प्रकरण दर्ज हरदा के मगरधा और सोडलपुर में 27 से 31 अक्टूबर तक होगी गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए 25 अक्टूबर से देशव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ हरदा जिले में स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत विशेष अभियान  शरद पूर्णिमा पर आज सजेगी गरबा रास की महफिल

अन्नउत्सव – विधायक बिरला ने गरीबो को कहा राशन दुकान से अनाज घर पर ही ले जावे, बेचे नही 

 गरीब कल्याण अन्नोत्सव योजना का किया शुभारंभ

- Install Android App -

सुनील पटल्या बेड़िया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नोत्सव योजना के तहत गरीबो के हितों का ध्यान रखते हुए। यह योजना सरकार द्वारा लागू की गई है। जिसका शुभारम्भ शानिवर को सेवा सहकारी समिति बेड़िया मे मुख्य अतिथि विधायक सचिन बिरला की उपस्थिति मे किया गया। कार्यक्रम में योजना के ग्राहियों को सम्बोधित करते श्री बिरला ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना काल मे मजदूरी व रोजगार नही मिलने से देश के गरीब को दो वक्त की रोटी मिल सके एवं कोई भी अन्न से भुखा न रहे। इसको देखते गरीबो को एक रूपये किलो पर अनाज उपलब्ध कराया गया। साथ ही गरीब हितग्राहियों को विधायक श्री बिरला ने कहा की राशन दुकान से अनाज घर पर ही ले जावे अन्य दुकानों पर नही बेचना। वही जिस बेग में राशन दिया है इस बेग का उपयोग भी करे। पॉलीथिन का उपयोग नही करे। वही खादय निरीक्षक प्रीती राठौर ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि गरीब परिवारों को पता चल सके कि उन्हें कितना राशन मिलेगा। साथ ही प्राथमिक परिवारों को पूर्व अनुसार ही राशन मिलेगा। वही इस योजना में गरीब परिवारों को मई से नवंबर तक राशन मिलेगा। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में पुर्व सोसायटी अध्यक्ष बलीराम पटेल, सुरेश सोलंकी, गुलाबचंद सिंगगुने, राजेन्द्र नामदेव, दिलीप पटेल, संस्था प्रबंधक देवेन्द्र बिरला, बलीराम बिरला, पुष्पेन्द्र पवार आदि उपस्थित थे। वही ग्राम बागदा बुजुर्ग में भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नउत्सव योजना का का शुभारंभ किया गया। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम बिरला ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना की जानकारी दी गई। वही गरीबो को निशुल्क राशन वितरित किया गया। संस्था उपाध्यक्ष राधेश्याम चोपड़ा, सरपंच सावित्री बाई, सुखदेव कानवा, तेजकरण पटेल आदि उपस्थित थे।