मकड़ाई समाचार हरदा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान एवं मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के अथक प्रयासों से संपूर्ण मध्य प्रदेश में गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन करने वाले गरीब परिवारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के अंतर्गत हरदा नगर के प्रत्येक वार्ड में स्थित उपभोक्ता उचित मूल्य की राशन दुकान से गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन करने वाले लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के अंतर्गत मोदी किट का वितरण किया गया।
हरदा नगर के वार्ड क्रमांक 10 में स्थित गायत्री महिला उपभोक्ता उचित मूल्य की राशन दुकान पर पहुंच कर हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा गरीब लाभार्थी परिवारों को निशुल्क मोदी किट का वितरण किया। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ पाने वाले हितग्राहियों को उनकी गल्ला पर्ची के अनुसार मिलने वाले राशन की जानकारी को साझा करते हुए हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि यदि गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन करने वाले ऐसे हितग्राही जो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के अंतर्गत राशन का लाभ नहीं ले रहे हैं तो वह अपने वार्ड के पार्षद, राशन की दुकान वाले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, या फिर नगर पालिका द्वारा वार्ड का सर्वे करने वाले कर्मचारी से संपर्क कर उन्हें मिलने वाले राशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

