jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

ग्राम भादूगांव क्षेत्र में हो रहा उत्खनन,ग्रामीणों ने विधायक शाह से की शिकायत

मकड़ाई समाचार टिमरनी। विधायक संजय शाह को ग्राम भादूगांव, अँधेरीखेड़ा के ग्रामीणों ने ग्राम क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन की शिकायत करते हुए इसे बंद करवाकर उचित जांच की मांग का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में हाईकोर्ट के स्थगन के बाद भी जोरो पर शासकीय अशासकीय भूमि व नदीक्षेत्र से जोरो पर अवैध उत्खनन सैंकड़ो डंफरो की मदद से परिवहन किया जा रहा है। जिसे शीघ्र ही बंद कराया जाकर जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाय। ग्रामीणों ने कहा कि कार्यवाही न होने पर आंदोलन की राह पर हमें मजबूरन आना पड़ेगा। विधायक शाह ने मामला संज्ञान में लेते हुए एसडीएम डेहरिया को उचित जाँच के दिये निर्देश।