jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026

दुर्घटनाओ को रोकने क्षतिग्रस्त पुल पुलिया और मवेशियों के सींग पर रेडियम लगाई जा रही- सूबेदार वर्षा गौर

मकड़ाई समाचार हरदा। रात्रि के समय परिवहन कर रहे वाहनो को मार्ग पर पुल पुलिया की सही स्थिति समझ आए इसके लिए यातायात पुलिस द्वारा रविवार को पुल पुलियाओ के खंबे संकेतको पर रेडियम लगाया गया।कई बार अंधेरो में इनके दिखाई न देने से दुर्घटना हो जाती है।यातयात प्रभारी सूबेदार वर्षा गौर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन पर स्टाफ द्वारा खंडवा रोड पर खेड़ीपुरा नाके से मक्खनभोग ढाबे तक क्षतिग्रस्त पुलिया पर रेडियम पट्टी लगाई।इसके साथ शहर में  मवेशियों के सींगो पर भी मवेशी लगाने का कार्य किया जा रहा है।सूबेदार गौर ने बताया कि बारिश के समय रात्रि में वाहनो को परिवहन के दौरान ये मवेशी न दिखाई देने के कारण वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाने या इनको बचाने के चक्कर अन्य वाहनो से टकराने की आशंका बनी रहती है।इन्ही सब दुर्घटनाओ से बचने के लिए यातायात पुलिस स्टाफ द्वारा मार्ग पर बैठे मवेशियों के सींग पर रेडियम गले में रेडियम की माला पहनाई जा रही है।