jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस मनाया

मकड़ाई समाचार खिरकिया। जिला न्यायाधीश/ सचिव प्रदीप राठौर सर के मार्गदर्शन मे युवा उपभोक्ता कल्याण समिति के साथ संयुक्त तत्वाधान मे ग्राम सोनपुरा मे विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित सभी आदिवासी लोगों का तिलक लगाकर सम्मान किया। पैरालीगल वालंटियर संजय गंगराड़े के द्वारा सभी को आदिवासी दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सलाह/सहायता योजना की जानकारी प्रदान की गई। शासन के द्वारा आदिवासीयो हेतु संचालित योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की। श्रमिक कार्ड आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। श्रमिक कार्ड के आधार पर बच्चों की शिक्षा एवं आयुष्मान कार्ड बनने पर स्वास्थ्य बीमा ₹500000 तक सरकार के द्वारा प्रदान किया जाता है। यदि कोई व्यक्ति बीमार होता है तो वह अपना इलाज शासन के द्वारा निर्धारित हॉस्पिटल में जाकर निशुल्क करा सकते हैं। पात्र व्यक्तियों हेतु आयुष्मान कार्ड शासन के द्वारा निशुल्क बनाए जा रहे हैं। सभी लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही सभी लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक किया गया। उपस्थित सभी लोगों को समिति की ओर से निःशुल्क मास्क भी वितरित किए गए। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति के सदस्य पैरालीगल वालंटियर सुनील राजपूत दीपेंद्र देवड़ा, पवन बघेला आनंद राजपूत उपस्थित रहे।