आनंद सरवरे
मकड़ाई समाचार हरदा। 5 महीने पूर्व हरदा जिले से लापता बालिका को आज दिनांक 09/08/2021 जिला बाल संरक्षण इकाई एवं सिनर्जी संस्थान द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन व पुलिस विभाग के सहयोग से बालिका को बालिका ग्रह मे प्रवेश दिलाया गया। बालिका की काउंसलिंग के दौरान बालिका ने बताया की वह अपने घर से कोचिंग क्लास का बोल कर गई, किन्तु बालिका अपने प्रेमी से मिलने अलीगड़ चली गई। जिससे उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर 1 साल पूर्व उत्तर प्रदेश के युवक से हुई थी बालिका ने आगे बताया की उसने उक्त व्यक्ति से शादी कर ली। पुलिस द्वारा बालिका को उत्तर प्रदेश जिला अलीगड़ में दस्तियाब कर बालिका को हरदा लाया गया। जहा चाइल्ड लाइन टीम सदस्य द्वारा बालिका की काउंसलिंग की गई। बलिका द्वारा बताया गया की वह उत्तर प्रदेश निवासी युवक से इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हो गई ओर बात होने लगी ओर एक दिन बालिका घर से बिना बताए कोचिंग क्लास के बहाने घर से चली गई। बालिका ने काउंसलिंग के दौरान बताया की वह अपने घर नहीं रहना चाहती है, बालिका के घर ना लोटने की स्थिति में परिजनों द्वारा बालिका के सम्बन्ध मे सूचना सबंधित पुलिस थाने में दर्ज करा दी गई थी। टीम सदस्य द्वारा बालिका को बाल कल्याण समिति के समझ प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश अनुसार बालिका को बालिका ग्रह में प्रवेश दिलाया गया।
ब्रेकिंग
किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित
हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम
पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न
छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां
माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
