मकड़ाई समाचार सिराली। सिराली तहसील के ग्राम मकड़ाई में विश्व आदिवासी दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। युवाओं के द्वारा सिराली से बाइक रैली निकाली गई। जिसमें आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम शानदार आदिवासी नृत्य भजनों पर प्रस्तुति दी। जिसे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा महापुरुषों के छाया चित्र को माल्यार्पण किया गया। जिसमें सर्व आदिवासी समाज के माध्यम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। जिले के लगभग सभी आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों से युवा बुजुर्ग एकत्रित हुए। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। रमेश मसकोले के द्वारा बताया गया कि जब तक समाज का संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक हमारी ताकत मजबूत नहीं होगी। इसलिए सबसे पहले हमें संगठन को मजबूत करना होगा। हमारे हक अधिकार की लड़ाई लड़ना होगी। कार्यक्रम में अध्यक्ष सर्व आदिवासी संगठन के अध्यक्ष रमेश मसकोले, सर्व आदिवासी महिला संगठन अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, लोकेश कलमे, जिला अध्यक्ष आदिवासी युवा प्रभाग हरदा राहुल पवारेे, जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ जयश जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कलम, सर्व आदिवासी महिला संगठन उपाध्यक्ष राखी करोची, अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद प्रदेश महासचिव सीमा निराला, सुनील उईके, सुनील चौहान, राकेश ककोडिया, नंदकिशोर अंबेडकर, छात्र युवा संगठन ब्लॉक अध्यक्ष आनंद किरावर, दयाराम उइके, कैलाश कुमरे, प्रवीन ओनकर सहित उपस्थित थे।
ब्रेकिंग
किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित
हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम
पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न
छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां
माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न
सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
