jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

नगर में भगवान मनोकामनेश्वर का निकला भव्य शिवडोला, जगह-जगह हुआ स्वागत 

सुनील पटल्या बेड़िया। पवित्र श्रावणमास के अंतिम सोमवार को विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल व राधे राधे मित्र मंडल व्दारा लगातार 16वे वर्ष भगवान भोले की पालकी निकाली गई। यहाँ पुरानी मिर्च मण्डी स्थित मनकामनेश्वर मंदिर मे पुजा अर्चना व अभिषेक पंडित सत्यनारायण पाठक, हिमांशु पाठक, लक्ष्मीनारायण पाठक, ओमप्रकाश पाठक, अशोक पाठक, मयंक पाठक व संजय पाठक व्दारा किया गया। पूजन पश्चात बाबा मनकामनेश्वर को पालकी मे विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। पालकी में ढोल-ताषे  के साथ भव्य जुलूस पीपलगोन रोड़, मोटी माता मंदिर, बस स्टैंड, मेन चौराहा, झंडा चोक, शिव मंदिर, चांदनी चौक, नई आबादी आदि जगह – जगह भक्तों का फुलो से स्वागत किया गया। वही भोले भक्तों को स्वल्पाहार भी कराया गया। शोभा यात्रा में विशेष रूप से विधायक सचिन बिरला, खंडवा माधवगढ़ सरक्षक अशोक पालीवाल भी शामिल हुए। मालूम हो कि प्रतिवर्ष शिव डोला नगर में निकलता है। वही पुलिस प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था रही। इस दौरान राजेन्द्र नामदेव, जितेन्द्र चौहान, गोविंद बिरला, अशोक सोनी, कुसुम बिरला, हेमराज चौहान, शंकर वर्मा, शेखर चौहान, प्रदीप वर्मा, युवराज चौहान आदि का सहयोग सहरानीय रहा। साथ ही व्यवस्था के लिए नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल व एसडीओपी मानसिंग ठाकुर का ग्रामीणों ने आभार माना ।