jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

रिद्धि सिद्धि वेयर हाउस पर गुणवत्ता विहीन माल बताकर किसानों से ले रहे 5 हजार रुपये रिश्वत, FIR दर्ज

शिकायत कर्ता किसान

मकड़ाई समाचार सिवनीमालवा। मूंग खरीदी के नाम पर ग्राम विसौनी कला से शिवपुर के बीच रिद्धि सिद्धि वेयरहाउस है । जिसे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिसौनी सेवा सहकारी समिति द्वारा नियुक्त किया गया है। नेफेड द्वारा मूंग उपार्जन किया जा रहा है इसमें मूंग की गुणवत्ता जांचने के लिए सर्वैयर नियुक्त किए गए हैं।,

- Install Android App -

सर्वेयर द्वारा गुणवत्ता युक्त मूंग की पर्ची किसान को देने के उपरांत वेयरहाउस में उपज डाली जाती है। जिसे वेयरहाउस संचालक संचालन सतीश यादव द्वारा मूंग उपज को गुणवत्ता विहिन बताकर किसानों से 5 से 10 हजार रुपए की अवैध वसूली पिछले 2 माह से की जा रही थी।किसानों द्वारा यह शिकायत क्षेत्रिय विधायक प्रेमशंकर जी वर्मा के समक्ष भी रखी, क्षेत्र के जागरूक किसान कृष्ण कुमार लौवंशी निवासी बिसौनी कला से भी की गई।

लेकिन जब वेयरहाउस पर रिश्वतखोरी के इस खेल की अति हो गई तो जागरूक किसान ने विडियो बनाया और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को संपूर्ण जानकारी दी, अनुविभागीय अधिकारी ने तत्काल पीड़ित किसान की शिकायत पर भष्टाचारी वेयरहाउस संचालक पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया। इसके अलावा अन्य किसानों ने भी स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र के साथ शिकायत की को उनसे भी रुपया लिया गया।