jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार मप्र का मौसम :मप्र में बारिश-आंधी और आधे में भीषण गर्मी का अलर्ट राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष 3 मई 2026, देश प्रदेश की मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ कंट्रोल रूम में लगी आग ने जलाए अहम दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस जबलपुर हादसा: दो दिन बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन, पिता-पुत्र के शव बरामद कहीं ढांचे तो कहीं कब्जे: नाले-नालियों की सफाई में आ रहीं कई अड़चनें लक्ष्मी गामड़ की पोस्ट पर बवाल, 'सामने वाले को थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट' की मांग से हड़कंप सोना 1.51 लाख के ऊपर स्थिर, चांदी में हल्की नरमी नरसिंहपुर : जंगल बचाने की मुहिम तेज, कई जगहों पर मिला अवैध कब्जा

दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चार मंजिला इमारत गिरने से कई लोगों के फंसे होने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक मलबे में दो लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत व बचाव के कार्य चल रहा है। यह जानकारी सामने आई है कि धराशायी बिल्डिंग में कई परिवार भी रहते थे। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि हादसे के वक्त बिल्डिंग में कितने लोग मौजूद थे। दिल्ली में यह हादसा सब्जी मंडी इलाके में हुई है। स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

इमारत में चल रहा था निर्माण कार्य

- Install Android App -

पुलिस ने बताया है कि इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था, जिस समय इमारत गिरी, उस समय अंदर कई मजदूर थे। दिल्ली अग्निशमन सेवाओं के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि 8 फायर ब्रिगेड के गाडियां दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि बिल्डिंग संकरी गलियों में होने के कारण भारी मशीनरी के परिवहन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मलबे में दो बच्चों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल मैनुअली चलाया जा रहा है।

रिकॉर्ड बारिश के कारण कई बिल्डिंगों पर खतरा

गौरतलब है कि दिल्ली में इस साल रिकॉर्ड बारिश हुई है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक इस साल मानसून की बारिश ने 46 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं 2010 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि दिल्ली में बारिश का स्तर 1000 मिमी के पार गया है। इस साल भारी बारिश के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भी कई फीट तक पानी भर गया। भारी बारिश के कारण कई पुरानी इमारतों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।