jhankar
ब्रेकिंग
महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया एम पी ट्रांसको के टेस्टिंग विंग में स्वदेशी ‘आराताई’ एप का उपयोग हुआ अनिवार्य -- विद्युत चोरी रोकें, इनाम पाएं बिजली चोरी की सूचना पर 5 प्रतिशत राशि का तत्काल भुगतान, पहचान रहेगी ग... जिले में जनगणना 2026-27 की तैयारियां पूर्ण, एक मई से मकान सूचीकरण कार्य प्रारंभ 1 मई से महंगाई डायन का झटका मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, हरदा में पारा 39 डिग्री के पार

पहले मंदिर में माथा टेका, फिर गाय की पूजा की, अब सीएम पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल

गुजरात। गुजरात को आज 17वां मुख्यमंत्री मिलेगा। विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद विधायक दल का नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल सोमवार को 2.20 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले उन्होंने स्वामीनारायम मंदिर में जाकर माथा टेका। फिर गाय की पूजा की। नीचे देखिए तस्वीरें। वहीं भूपेंद्र पटेल ने सोमवार सुबह डिप्टी सीएम नितिन पटेल से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट बात हुई। इस दौरान नितिन पटेल ने उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा जा रहा है कि खुद को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के कारण वे पार्टी नेतृत्व से खफा हैं। उन्होंने कहा, जब मैं 18 साल का था, तब से पार्टी का कार्यकर्ता हूं। पद मिले या न मिले, पार्टी की सेवा करता रहूंगा।

अहमदाबाद पहुंचे अमित शाह, शिवराज भी रहेंगे मौजूद

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कर्नाटक के सीएम भी पहुंचेंगे। अमित शाह अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। 59 साल के भूपेंद्र पटेल का पूरा नाम भूपेंद्रभाई रजनीकांतभाई पटेल है और कार्यकर्ता इन्हें प्यार से दादा कहकर पुकारते हैं। ये पाटीदार समाज से हैं और यहां इनका खासा प्रभाव है। हालांकि जब भूपेंद्र पटेल के नाम का ऐलान हुआ तो इस लोगों को भारी आश्चर्य भी हुआ, क्योंकि नए मुख्यमंत्री की रेस में जिन नेताओं के नाम लिए जा रहे थे, उनमें भूपेंद्र पटेल का नाम नहीं था।

अहमदाबाद में जन्मे भूपेंद्र पटले घाटलोदिया सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं। यह सीट पहले आनंदीबेन पटेल के पास थी, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश के अतिरिक्त प्रभार के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल हैं। भूपेंद्र पटेल ने 2017 में अपनी पहली सीट 117,000 वोटों के अंतर से जीती थी और कांग्रेस उम्मीदवार शशिकांत पटेल को सबसे बड़े अंतराल से हराया था। उन्होंने 72 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर हासिल किया था।

    • जीवराज नारायण मेहता जीवराज मेहता (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • बलवंतराय मेहता बलवंतराय मेहता (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • हितेंद्र कनैयालाल देसाई (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • घनश्याम छोटालाल ओझा (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • चिमनभाई पटेल चिमनभाई पटेल (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • बाबूभाई जशभाई पटेल (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • माधव सिंह सोलंकी माधवसिंह सोलंकी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • बाबूभाई जशभाई पटेल (जनता पार्टी)

- Install Android App -

    • माधव सिंह सोलंकी माधवसिंह सोलंकी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • अमरसिंह भीलाभाई चौधरी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • माधव सिंह सोलंकी माधवसिंह सोलंकी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • चिमनभाई पटेल चिमनभाई पटेल (जनता दल)
    • छबीलदास मेहता (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस)
    • केशुभाई पटेल केशुभाई पटेल (भाजपा)
    • सुरेश मेहता (भाजपा)
    • शंकर सिंह वाघेला (राष्ट्रीय जनता पार्टी)
    • दिलीप पारिख (राष्ट्रीय जनता पार्टी)
    • केशुभाई पटेल (भाजपा)
    • नरेंद्र मोदी (भाजपा)
    • आनंदीबेन पटेल (भाजपा)
  • विजय रूपाणी (भाजपा)