jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

बिग ब्रेकिंग न्यूज़ होशंगाबाद- सीहोर के दो युवक सिवनीमालवा में 500 के नकली नोट चलाते पकड़ाये,, दुकानदारों ने पुलिस के हवाले किया

के के यदुबंशी
मकड़ाई समाचार होशंगाबाद; जिले की सिवनी मालवा के समीपस्थ ग्राम भिलाडिया में सोमवार रात को पांच सौ रुपए के नकली नोट दुकानों पर चलाते दो युवकों को दुकानदारों ने पकड़ा । दुकानदारों ने दोनों युवकों को पकड़ कर पहले दुकान में बैठा लिया , एवं डायल 100 पर कॉल कर दिया जिसके बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पकड़ाएं दोनों युवक योगेन्द्र एवं सुरेश जहाजपुरा जिला सीहोर के बताये जा रहे है। दोनों युवकों ने गाँव में दो दुकानों पर पांच सौ के दो नोट चलाये थे। जो की दुकानदारों के द्वारा थाने में दे दिए गए है। वही युवको के पास एक बिना नंबर का दोपहिया वाहन भी मिला है। युवकों के पास नकली नोट कहा से आएं जिसके लिए पूछताछ की जा रही है।

- Install Android App -

किराना दुकान से 50 रुपये का तेल का पाउंच, लेते समय दुकानदार को युवको पर हुई शंका

जानकारी के अनुसार भिलाड़िया में सोमवार की रात लगभग 8 बजे दो युवकों ने एक किराने की दूकान पर जाकर 50 रूपये का तेल का पाउच लिया और 500 का नोट दिया दुकानदार के द्वारा अँधेरा होने के चलते 450 रूपये उन्हें वापस कर दिए गए। इसके बाद दोनों युवकों ने भिलाड़िया की ही एक और दुकान से 5 साबुन लिए और वहाँ से भी 450 रूपये वापस ले कर जा ही रहे थे तभी एक दुकानदार को नोट हाथ में लेते ही कुछ उसे शक हुआ। नोट को अच्छे से देखा तो नकली दिखा। दुकानदार ने दोनों युवकों पकड़ लिया और चिल्लाने लगा। आवाज सुन पड़ोसी दुकानदार व पब्लिक की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सिवनी मालवा थाना प्रभारी जीतेन्द्र यादव युवकों से नकली नोट के संबंध में पूछताछ कर रहे है। उनके खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज कर नोट के बारे में जानकारी निकाली जाएगी।