jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी

मानवता हुई शर्मसार : वृद्धा ने बलात्कार का किया विरोध तो कर दी हत्या, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म

मकड़ाई समाचार दुलमाना। गांव दुलमाना में बुधवार रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना अंजाम दी गई। गांव के 19 वर्षीय युवक ने 60 वर्षीय महिला की हत्या कर दी। इसके बाद वृद्धा के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के देवर की रिपोर्ट पर पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार मृतका के देवर रिपोर्ट दी कि उसके भाई की तीन वर्ष पहले मौत हो गई। उसकी 60 वर्षीय भाभी घर में अकेली रहती थी। उसके कोई संतान नहीं थी। बुधवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे भाभी उनके घर आई और कहा कि सुरेन्द्र कुमार उर्फ मांडिया (19) पुत्र बंशीलाल निवासी दुलमाना थोड़ी देर पहले घर आया था। वह गलत नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। उसने धमकाया तो सुरेन्द्र उसका मोबाइल फोन उठाकर भाग गया। भाभी ने सुरेन्द्र से अपना मोबाइल फोन दिलवाने की बात कही। रात का समय होने के कारण उसने गुरुवार सुबह मोबाइल फोन दिलवाने का भरोसा दिलाते हुए भाभी को अपने घर पर ही सो जाने के लिए कहा। मगर घर में भैंस व अन्य मवेशी बंधे होने के कारण उनकी रखवाली के लिए भाभी को अपने घर जाना पड़ा। आरोप है कि रात को करीब एक बजे सुरेन्द्र उर्फ मांडिया ने शराब के नशे में किसी ग्रामीण से कहा कि उसने वृद्ध महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी है। परिवादी को यह सूचना मिली तो वह अन्य ग्रामीणों के साथ भाभी के घर गया। वहां वृद्धा का शव चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका के देवर ने आरोप लगाया कि सुरेन्द्र उर्फ मांडिया ने दुष्कर्म की नीयत से भाभी के घर में प्रवेश किया। दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर वह कामयाब नहीं हुआ तो भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर हत्या करने के बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने धारा 450, 376 व 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक सुरेन्द्र उर्फ मांडिया को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने देखा मौका सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव दुलमाना पहुंची। डीएसपी रणवीर मीणा व सीआई इंद्र कुमार गुरुवार सुबह दुलमाना पहुंचे। मौका मुआयना कर मृतका के परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। आरोपी के भाई ने की थी आत्महत्या जानकारी के अनुसार आरोपी युवक सुरेन्द्र के भाई ने कई बरस पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुरेन्द्र दिहाड़ी मजदूरी करता है। उसे नशेड़ी प्रवृत्ति का बताया गया है। ग्रामीणों में रोष वृद्धा की हत्या व दुष्कर्म की घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। इस शर्मसार करने वाली घटना की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। पूृर्व सरपंच कृष्णा घलोटिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। इसके चलते गंभीर किस्म के अपराध भी बढ़ रहे हैं।

- Install Android App -

मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम पुलिस ने राजकीय चिकित्सालय के मोर्चरी रूम में वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सीआई इन्द्र कुमार ने बताया कि प्रकरण की हर एंगल से जांच की जाएगी। दुष्कर्म हत्या के बाद किया गया, इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने पर होगी। फिलहाल मृतका के देवर की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।