बेंगलुरू: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से आज एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बेंगलुरू के ब्यादरहल्ली इलाके में एक ही परिवार के पांच लोग मृत पाए गए हैं. इनमें से चार लोग फंदे से लटके मिले, जबकि एक नौ महीने के बच्चे का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला.
पांच दिन ढाई साल की बच्ची पांचों शवों के साथ घर में रही थी
शुरूआती जांच में ये मामला आत्महत्या का लग रहा है. बताया जा रहा है कि पांचों शवों के साथ घर में पांच दिन से एक ढाई साल की बच्ची रह रही थी, जिसे अब बाहर निकाल लिया गया है. वह लगभग अचेत अवस्था में मिली|बच्ची को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कहा कि उसे इलाज और काउंसलिंग की जरूरत होगी| पुलिस ने कहा है कि लोगों की मौत कैसे हुई, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा|
बेटियां अपने पतियों से झगड़ कर घर आ गईं थी
घर के बड़े बुजुर्ग और बच्ची के दादा मधुसागर शंकर सदमे की स्थिति में है. शंकर ने कहा है कि उनकी बेटियां अपने पतियों से झगड़ कर घर आ गईं थी. इस मुद्दे को सुलझाने और उन्हें उनके पतियों के पास वापस भेजने के बजाय, उनकी पत्नी भारती ने उन्हें वापस रहने के लिए प्रोत्साहित रविवार को ही परिवार ने आत्महत्या कर ली थी. शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाए गए थे और फोरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मौतें पांच दिन पहले हुई हैं.

