jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

हनीट्रैप में फंसे नेताजी, भाजपा नेता का महिला के साथ अश्लील वीडियो चैटिंग करते वीडियो वायरल

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। मध्यप्रदेश में बीजेपी के नेता हनीट्रैप में फंस गए हैं। मामला होशंगाबाद का है जहां बीजेपी जिला उपाध्यक्ष का महिला के साथ अश्लील वीडियो चैटिंग करते वीडियो सामने आया है। अश्लील चैटिंग के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिला उपाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इसे अपने खिलाफ साजिश करार देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा किस ओर जा रही है।

- Install Android App -

हनीट्रैप में फंसे नेताजी होशंगाबाद जिला भाजपा उपाध्यक्ष जय प्रकाश माहेश्वरी हनीट्रैप में फंस गए हैं। माहेश्वरी के दो वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें वो एक महिला के साथ अश्लील वीडियो चैटिंग करते दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता की पुष्टि अभी नहीं हुई है लेकिन माहेश्वरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका ये भी कहना है कि वीडियो एडिट कर बनाए गए हैं और उन्हें फंसाने की साजिश के तहत वायरल किए गए हैं। माहेश्वरी ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल व होशंगाबाद एसपी से भी की है। माहेश्वरी ने आगे बताया करीब 4 महीने पहले एक युवती का फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो कॉल उनके पास आया था। जिसमें युवती ने अश्लील बातें करने की कोशिश की थी, उन्होंने उस आईडी को ब्लॉक कर दिया था और सोहागपुर थाने में भी शिकायत की थी। बता दें कि जयप्रकाश माहेश्वरी मध्यप्रदेश के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रह चुके रामचंद्र माहेश्वरी के बटे हैं। वर्तमान में रामचंद्र माहेश्वरी माधव अग्रवाल की जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष हैं।

कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा जिला उपाध्यक्ष के हनीट्रैप में फंसे होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि वीडियो उनके पास भी आए थे लेकिन मर्यादा और नैतिकता के नाते कांग्रेस ने उन वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं किया। कांग्रेस का कहना है कि सत्ता के नशे में चूर बीजेपी के नेता किस दिशा में जा रहे हैं।