jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

तहसील क्षेत्र के 64 बूथों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

मकड़ाई समाचार हंडिया। पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जयंती शनिवार को हंडिया स्थित श्री राम मंदिर लोधी पुरा में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रफुल्ल अग्निहोत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि सरलता और सादगी की प्रतिमूर्ति पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुमुखी एवं विलक्षण प्रतिभा के धनी थे सामाजिक सरोकार एवं संवेदना उनके संस्कारों में रची बसी थी। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील वर्मा ने इस अवसर पर कहां दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र उत्थान व समाज के निर्माण के प्रति समर्पित रहा हम उनके महान व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को सशक्त बनाने का संकल्प लें पंडित जी की जयंती के अवसर पर भाजपा नेता गबू प्रजापति मनोज वर्मा मुकेश बर्मा बनवारी लोधी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।