jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

ब्रेकिंग न्यूज़ बुरहानपुर : तीन से चार दुकानों के टूटे ताले, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर

सुमित महेंद्रकर
मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। शहर के अमरावती रोड पर स्थित मार्बल की 3 से 4 दुकानों पर देर रात करीब 2:00 से 2:30 के बीच में अज्ञात चोरो ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। हालांकि चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गए। जानकारी के अनुसार , गणेश मार्बल, गणेश ट्रेडर्स , पद्मावती मार्बल्स, जय महावीर हनुमान मार्बल्स की दुकानों के ताले टूटे है। वही दुकान से सामान भी चोरी हुआ है। शनिवार सुबह व्यापारियों ने ताले टूटे हुए देखे। चोरी की घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे है। सभी व्यापारी शिकारपुरा थाने शिकायत दर्ज करने गए। देर रात इंपीरियल स्कूल के पास से एक बाइक भी हुई चोरी , फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।