jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

बिजली तार की फिटिंग करते समय 20 फीट की ऊंचाई से युवक गिरा, मौत

मकड़ाई समाचार भोपाल। कमला नगर थाना इलाके में एक मकान की दूसरी मंजिल पर बिजली के तारों की फिटिंग करते समय युवक नीचे गिर पड़ा। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उधर कोहेफिजा थाना इलाके में गुरुवार को घर से लापता हुए युवक का शव पुलिस ने बड़े तालाब से बरामद किया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

- Install Android App -

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार सुरेश पुत्र दयालराम विश्वकर्मा (26) मूलत: सीहोर का रहने वाला था। वह आंबेडकर नगर में रहता था और निजी तौर पर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह आंबेडकर नगर में एक मकान की दूसरी मंजिल पर चढ़कर बिजली फिटिंग का काम कर रहा था, तभी पैर फिसलने के कारण नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोग उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। वहां करीब एक घंटे चले इलाज के बाद सुरेश की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि करीब बीस फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण उसे सिर में गंभीर चोट आई थी।