ब्रेकिंग
घरेलू विवाद मे पत्नि ने पति की फावड़े से काटकर की हत्या ! पत्नि के चरित्र पर शंका करने से उपजे विवाद... इजराईल ईरान जंग: अमेरिका के युद्ध विराम प्रस्ताव को ईरान ने स्वीकार कर लिया ! ईरान के विदेश मंत्री स... उपभोक्ता आयोग का आदेश: 4 किसानों को मिलेंगे फसल बीमा राशि के 4.50 लाख रूपये Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक... हरदा: स्टेशन सौन्दर्यीकरण व यात्री सुविधा विस्तार के लिये हटाया गया अतिक्रमण चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनो ने कलेक्ट्रेड कार्यालय के बाहर शव रखकर किया ... हरदा: मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग ने जिले के प्रशासनिक अमले की बैठक ली नपा के द्वारा बुलडोजर की कार्यवाही गरीबों के साथ अन्याय है। हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने की जिला प्रशा...

गांधीनगर में भाजपा ने 40 सीट जीतकर मारी बाजी, कांग्रेस-3 सीट, AAP को सिर्फ एक सीट

गांधीनगर महानगर पालिका चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं और इसमें भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। चुनाव नतीजों में भाजपा को 40 सीटें मिली है, वहीं कांग्रेस को तीन सीट और आम आदमी पार्टी को केवल 1 सीट मिली है। गौरतलब है कि गांधीनगर में कुल 161 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें बीजेपी और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर और आप ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था। तीन नगरपालिकाओं की 78 सीटों के लिए 205 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें भाजपा के 78, कांग्रेस के 72 और आप के 52 उम्मीदवार शामिल हैं।

भाजपा ने सभी को दी शिकस्त

- Install Android App -

गुजरात में गांधीनगर नगर निगम चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। गांधीनगर महानगर चुनाव में 56.24 फीसदी वोट डाले गए थे। इन चुनावों को त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था लेकिन भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का शिकस्त दी है।

बढ़त मिलते ही भाजपा खेमे में जश्न

बढ़त मिलने के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। भाजपा कार्यालय में ढोल ढमाकों के साथ मिठाइयां बांटी जा रही है। गांधीनगर की निवर्तमान महापौर रीता पटेल ने कहा कि गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत हुई है। भाजपा ने विकास के नाम पर वोट मांगे हैं तथा जनता का साथ हमेशा भाजपा के साथ रहा है।