jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

नपा के द्वारा बुलडोजर की कार्यवाही गरीबों के साथ अन्याय है। हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने की जिला प्रशासन एवं सरकार की निंदा

हरदा :- सोमवार को जिला प्रशासन व भा.ज.पा. शासित नगर पालिका द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन के आस-पास की 40 दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हे तोड़ दिया गया। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन, भा.ज.पा. शासित नगर पालिका व सरकार की कड़ी निंदा की गई। हरदा विधायक डाॅ. दोगने द्वारा कहा गया कि जिला प्रशासन की यह कार्यवाही मानवता को शर्मसार करने वाली है। जिन लोगो की दुकाने जिला प्रशासन द्वारा तोड़ी गई है। वह विगत कई वर्षों से छोटा-मोटा व्यवसाय कर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। वह अब बेरोजगार हो गये है और उन लोगो पर अब अपनी रोजी-रोटी का सकंट उत्पन्न हो गया है। मैं क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यो का विरोधी नही हँ।

- Install Android App -

परन्तु विकास कार्यों के नाम पर गरीब लोगो को बेरोजगार कर देना उचित नही है। यह जिला प्रशासन नगर पालिका एवं सरकार का क्षेत्रवासियों के साथ अन्याय पूर्ण रवैया है। इस हेतु मैं जिला प्रशासन और सरकार से मांग करता हँू कि जिन लोगो की दुकाने तोड़ी गई है, उन लोगो को उनका व्यवसाय चलाने हेतु नवीन स्थान उपलब्ध कराकर उनका रोजगार पुर्नस्थापित किया जावे। जिससे वह अपनी आजीविका चला सके।