jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबो के लिए कई योजनाएं चलाई

सुनील पटल्या बेड़िया। आज देश के अन्दर कोन सा प्रधानमंत्री था जिसने गरीब कल्याण के हित मे सोचा यह सोच केवल हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की थी ।जिन्होंने गरीबो के कल्याण के लिए हर योजना चलाई ओर उन योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगो ने लिया । शनिवार रात्री 10 बजे भी इतनी संख्या में कार्यकर्ताओ का उत्साह देखकर मे स्वयं उत्साहित हो गया । जरूर  यहाँ का कार्यकर्ता अधिक से अधिक वोटो से भाजपा के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को जिताएंगे यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा बेड़िया ग्रामीण मंडल कार्यालय पर पालक सयोजक प्रभारीयो की बैठक मे कही । श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा अब केवल चुनाव को 12 दिन बचे है इन दिनों मे अपने बुथ को मजबूती देने का प्रयास करे । हमारी योजनाओं को बताये जिससे हम ओर अधिक मतो से जीत सुनिश्चित करे। कार्यक्रम को जिला प्रभारी व प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने ओजस्वी अंदाज मे योजनाओं का बखान करते कहा की इस मंडल मे जिस बुथ से सबसे अधिक मतो से जितेगे वहा के कार्यकर्ताओ को कमल पुरस्कार से नवाजा जायेगा । कार्यालय मीडिया प्रभारी राजेन्द्र नामदेव ने बताया बैठक मे प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश जी देवड़ा, राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़, वरिष्ठ कल्याण अग्रवाल, तहसील प्रभारी विरेन्द्र कावडिय़ा सहीत पुर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी, भुपेन्द्र आर्य, राजकुमार मेव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।