jhankar
ब्रेकिंग
गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज

बड़ा झटका : 6 भाजपा विधायक जल्द थामेंगे कांग्रेस का हाथ, राज्य के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने किया दावा

देहरादून। आगामी साल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर नेताओं के दल बदल का भी दौर शुरू हो या है। इसी बीच कांग्रेस विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने दावा करते हुए कहा है कि भाजपा के 6 विधायक कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं।

- Install Android App -

गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है कि आगामी 15 दिनों में 6 बीजेपी के विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर है और बहुमत से सरकार बनेगी। कुंजवाल के इस बयान के बाद से प्रदेश की राजनीति में खलबली मच गई है।

गौरतलब है कि जागेश्वर से विधायक कुंजवाल ने सरकार की नीतियों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी विकास नही हो पाया है। आज प्रदेश की जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है. जो विकास के कार्य कांग्रेस सरकार में हुए थे। उनको भी आगे नही बढ़ा पा।. आज कांग्रेस की ओर प्रदेश की जनता उम्मीदों से देख रही है।