jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: हर बूंद जरूरी – पोलियो से सुरक्षा का मजबूत कवच 28 जून 2026, रविवार को देश - विदेश की 15 अपडेट खबरें 28 जून 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की 15 अपडेट खबरें पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ भोपाल कोलार में स्कूल वैन पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने ड्राइवर पर तलवार-चाकू से किया वार आज 28 जून 2026, रविवार को देश के मौसम पर अपडेट आज 28 जून 2026, रविवार - हरदा जिले का मौसम अपडेट छिंदवाड़ा में विकास के दावे फेल: पुल-सड़क नहीं, गर्भवती को खटिया पर नदी पार कराकर पहुंचाया अस्पताल अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, आदतन अतिक्रमणकारी सिविल जेल भेजा गया, एसडीएम विजय राय की कार्रवाई Big Breking News:   कटनी जंगल में तालाब में घोला जहर तड़प तड़प के चीतल-सांभर समेत 14 वन्य जीव मरे,... आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार

मनी लॉन्डरिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को आज एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ़्तारी से पहले देशमुख से ED द्वारा लगभग 12 घण्टे सवाल जवाब किया गया। आपको बता दें बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा देशमुख की ED के सम्मुख पेश न होने की याचिका को निरस्त कर दिया था जिसके बाद वे अपने बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुए।

लगातार पांच बार ED द्वारा भेजे गए बुलावे के बावजूद देशमुख उपस्तिथ नहीं हुए थे जिसके बाद ED द्वारा जगह जगह छापे मारकर उन्हें ढूंढ निकलने की कवायद शुरू की गई थी। इस छुपा छुपाई के बाद देशमुख कल अपने वकील के साथ खुद ही अचानक ED के ऑफिस पहुँच गए जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू की गई।

- Install Android App -

आपको बता दें ED के सामने पेश होने से पहले देशमुख ने एक वीडियो मैसेज बनाकर उसे फैलाया जिसमे उन्होने पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह द्वारा उनके देश छोड़कर भाग जाने वाली बात का खंडन किया। वीडियो मैसेज में उन्होने ने ED के साथ कोआपरेट न करने वाली बात को झूठा ठहराया और कहा किजब जब उनके पास ED द्वारा नोटिस भेजा गया उन्होने उसका जवाब दिया है। वे केवल न्यायालयों के समक्ष अपनी याचिकाओं के जवाब आने का इंतज़ार कर रहे थे। उन्होने यह भी कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि ED उनके साथ निष्पक्ष तरीके का व्यहवार करेगी। सत्यमेव जयते का नारा देते हुए उन्होंने उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का पूर्ण रूप से खंडन किया।

आपको बता दें इससे पहले ED द्वारा देशमुख के पर्सनल सेक्रेटरी संजीव पलांडे को मनी लॉन्डरिंग के मामले देशमुख की मदद करने के इरादे के तहत गिरफ्तार किया गया था। ED के अधिकारीयों का कहना है की संजीव की मदद से असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाज़े से नकद में 4.7 करोड़ रूपए लिए थे। जिसके बाद वाज़े द्वारा यह रकम देशमुख को अवैध रूप से एकत्रित कर दी गयी थ।