jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: हर बूंद जरूरी – पोलियो से सुरक्षा का मजबूत कवच 28 जून 2026, रविवार को देश - विदेश की 15 अपडेट खबरें 28 जून 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की 15 अपडेट खबरें पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ भोपाल कोलार में स्कूल वैन पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने ड्राइवर पर तलवार-चाकू से किया वार आज 28 जून 2026, रविवार को देश के मौसम पर अपडेट आज 28 जून 2026, रविवार - हरदा जिले का मौसम अपडेट छिंदवाड़ा में विकास के दावे फेल: पुल-सड़क नहीं, गर्भवती को खटिया पर नदी पार कराकर पहुंचाया अस्पताल अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, आदतन अतिक्रमणकारी सिविल जेल भेजा गया, एसडीएम विजय राय की कार्रवाई Big Breking News:   कटनी जंगल में तालाब में घोला जहर तड़प तड़प के चीतल-सांभर समेत 14 वन्य जीव मरे,... आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार

उपचुनाव में तीन सीटों पर बढ़त के बाद भाजपा खेमे में जश्‍न, शिवराज ने कही ये बात

मकड़ाई समाचार भोपाल। खंडवा लोकसभा सीट के साथ पृथ्‍वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती प्रगति पर है। रैगांव सीट को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी सभी सीटों पर अच्‍छी जीत की ओर कदम बढ़ा रही है। पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर भाजपा के खेमे में खुशी का माहौल है।

तीन सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित मानकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने कहा कि यह राज्‍य और केंद्र सरकार के कार्यों की जीत है। हम जो काम जनजातीय लोगों के लिए कर रहे हैं यह उस पर मुहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी इसमें हमें भरपूर समर्थन दिया है। यह पार्टी के हर कार्यकर्ता की विजय है।

- Install Android App -

जोबट के बारे में उन्‍होंने कहा कि आदिवासियों ने राज्‍य सरकार पर भरोसा जताया है। वहीं पार्टी अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने भी इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए खुशी जा‍हिर की है।

पार्टी की बढ़त के बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां दोनों ने पार्टी के अन्‍य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। मध्‍य प्रदेश के मंत्री गोविंद सिंह ने भी पार्टी की सफलता पर खुशी जाहिर की।