jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का करेंगे लोकार्पण

मकड़ाई समाचार भोपाल। प्रधानमंत्री कुछ देर में रानी कमलापति रेलवे स्‍टेशन का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री बीयू से कार से कमलापति रेलवे स्‍टेशन पहुंच गए है, रास्‍ते में फूल मालाओं से स्‍वागत किया जा रहा है। यहा पर मेरे सरकार आए गाना बज रहा है। स्टेशन के लोकार्पण और उनका उद्बोधन सुनने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। 500 लोग यहां पर अतिथि के तौर पर बुलाए गए हैं।

- Install Android App -

तीन किलोमीटर के दायरे में मुस्लिम महिलाओं ने हाथ में थामी स्‍वागती की तख्‍ती, करीब तीन घंटे से पीएम का इंतजार कर रही है। मुस्लिम महिलाओं के हाथों में गुलाब की पंखुडि़या थी। प्रधानमंत्री का काफिला रास्ते में रुका वाहन से नहीं उतरे मोदी, अंदर से ही हाथ हिलाकर किया लोगों का अ‍भिवादन।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पहुंचते उसके पहले रेलवे बोर्ड ने आरक्षण प्रणाली (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) मैं भी बदलाव कर दिए हैं यहां से स्टेशन का पुराना नाम हटाकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन दर्ज कर दिया है। अब रेलवे के मूल दस्तावेज से भी स्टेशन का पुराना नाम हट चुका है और भोपाल समेत आसपास के इलाकों के लिए संघर्ष करने वाली गोंड शासक रानी कमलापति के नाम से स्टेशन का नाम दर्ज किया जा चुका है।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के प्रस्ताव और केंद्र सरकार की अनुमति के बाद रेलवे बोर्ड ने शनिवार दोपहर को ही रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन कर दिया था लेकिन रेलवे के सबसे अहम यात्री आरक्षण प्रणाली में यह नाम दर्ज नहीं हो पाया था जिसे रेलवे बोर्ड ने प्रधानमंत्री द्वारा स्टेशन के लोकार्पण करने से पूर्व बदल दिया है। यात्री आनलाइन टिकट बुक कराते समय रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का संक्षिप्त नाम आरकेएमपी (RKMP) दर्ज कर सकते हैं पूरा नाम भी लिख सकते हैं।