jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

शाह ने कांग्रेस को दी 55 वर्ष के कार्यों पर बहस की चुनौती

भाजपा अध्यक्ष अमित ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। शाह एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं जहां उन्होंने मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह की एक माह पूर्व शुरू हुई अटल विकास यात्रा के समापन कार्यक्रम में एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार में छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के चंगुल से बाहर निकलकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चला है।

- Install Android App -

शाह ने कहा कि चार वर्ष के कार्यकाल में जितने काम हुए है,छत्तीसगढ़ की रमन सरकार के 15 वर्ष के कार्यकाल में जो काम हुए है उस पर देश पर 55 वर्ष तक राज करने वाली कांग्रेस से खुली चर्चा करने को तैयार है। उन्होने कहा कि वह चुनौती देते है कि वह आकर खुलेमंच पर चर्चा करें। उन्होने कांग्रेस पर नक्सलियों के साथ संबन्ध रखने का भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नक्सलियों के साथ कांग्रेस के रिश्ते रहे है यह सभी को पता है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए इस नापाक रिश्ते को तोडऩे के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी 15 वर्षों से रमन सरकार नक्सलवाद के खात्मे में जुटी है और आज वह अन्तिम सांसे ले रहा है। उन्होने छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से सीडी के मामलों के चर्चा में बने रहने पर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुएकहा कि सीड़ी के चरिए चरित्र हनन करना फिर इसके जरिए सत्ता पर कांग्रेस कब्जा करना चाहती है लेकिन अब सच सामने आने के बाद राज की जनता इन्हे मुंहतोड जवाब देंगी। उन्होने कहा कि हम चतुराई की राजनीति नही करते बल्कि काम करके जनता के बीच फिर जनादेश मांगने जाते है।