jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026

MP NEWS : तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पिता-पुत्री की मौत, कई घायल

मकड़ाई समाचार सीहोर। सलकनपुर से दर्शन करके लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो गाड़ी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार 4 साल का बच्चा सुरक्षित है। उसे मामूली चोट आई है। वहीं बोलेरो में बैठे 5 लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर मारने के बाद बोलेरो गाड़ी भी पलटी खा गई।

जानकारी के अनुसार सलकनपुर से दर्शन करके लौट रही मंडीदीप की बोलेरो गाड़ी बोरी सेमरी के पास ओबेदुल्लागंज की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल से भिड़ गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी की स्पीड तेज थी। चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया और गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी।

- Install Android App -

दुर्घटना इतनी भीषण हुई कि मौके पर ही मोटरसाइकिल सवार शरतलाल पिता सुखलाल गुंजारे उम्र 62 मंजू सांगली वर्ष निवासी यार्ड इटारसी थाना इटारसी जिला होशंगाबाद एवं मंजू सांगले पति इंद्रकुमार सागले उम्र 26 वर्ष निवासी यार्ड इटारसी थाना इटारसी जिला होशंगाबाद की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक केंद्र रेहटी में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रेहटी पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया।

4 साल का बच्चा सुरक्षित

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई… यह कहावत एक बार फिर सही साबित हुई। दरअसल मोटरसाइकिल पर सवार पिता पुत्री के साथ में मृतक मंजू सांगली का 4 साल का बच्चा भी था, जो दुर्घटना में सुरक्षित है। उसे मामूली खरोच आई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की एवं मृतक पिता पुत्री के परिजनों को सूचना दी। इधर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए 304ए एवं 337, 279 का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक मृतक के सब परिजनों को नहीं सौंपे गए थे।