मकड़ाई समाचार हरदा। पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा म.प्र. के मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर हरदा जिले एवं मध्यप्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में अध्यनरत् पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को शीघ्र छात्रवृत्ति दिलाये जाने की मांग की गई। पूर्व विधायक डॉ. दोगने द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया है कि करोनो काल की विषम परिस्थितियों में भी हरदा जिले एवं मध्यप्रदेश में समस्त महाविद्याालयों में अध्यनरत् पिछडा़ वर्ग के विद्यार्थीयों से शिक्षण शुल्क लिया गया है। परन्तु शासन की ओर मिलने वाली छात्रवृत्ति विगत दो बर्षो से प्रदान नही की है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर व मध्यमवर्गीय छात्र-छात्राओं को अपना शिक्षण कार्य करने में काफी असुविधओं का सामना करना पड़ रहा है। अतः निवेदन है कि समस्त महाविद्यालयों में अध्यनरत् पिछडा़ वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति शिघ्र प्रदान किए जाने का कष्ट करे।
ब्रेकिंग
