jhankar
ब्रेकिंग
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी 🌊हंडिया में नर्मदा ने पकड़ी रफ्तार: हर घंटे बढ़ रहा जलस्तर, 3 घंटे में 4 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी

गौरव यात्रा के साथ चल रहे लोक कलाकारों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का आत्मीय अभिनंदन प्रभारी मंत्री द्वारा किया

झाबुआ से योगेश चौहान की खास खबर

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार झाबुआ। प्रातः केशव इंटरनेशनल परिसर में ठहरे क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील की गौरव यात्रा में अपनी अहम भागीदारी कर रहे लोक कलाकारों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं का आत्मीय अभिनंदन टंट्या मामा की तस्वीर एवं दुपट्टा पहनाकर इंदर सिंह परमार, मंत्री, मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा किया गया। लोक कलाकारों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री के हाथों से सम्मानित होने पर अभिभूत थे। उनका उत्साह देखने लायक था। लोक कलाकारों एवं सहयोगी कार्यकर्ताओं के द्वारा मंत्री को हृदय से धन्यवाद दिया। इस दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, एडिशनल एसपी आनंद सिंह वास्कले, एसडीओपी ईडला मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ एल एन गर्ग, तहसीलदार झाबुआ आशीष राठौर, बीजेपी के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जी नायक, कलसिंह भाभर पूर्व विधायक एवं अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, सोनू विश्वकर्मा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष, अजमेर सिंह भूरिया अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, भानु भूरिया जिला उपाध्यक्ष बीजेपी, सोम सिंह सोलंकी महामंत्री बीजेपी एवं गौरव यात्रा के प्रमुख, कल्याण डामोर,बीजेपी के पदाधिकारी गोविंद अजनार, ओम शर्मा संस्कृति उत्थान न्यास के क्षेत्र संयोजक, श्रीमती किरण शर्मा बीजेपी जिला मंत्री एवं भारतीय स्त्री शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष, सौरभ जी जयसवाल, विनायक जी अहेरिया, कृतज्ञ सिंह राठौर, अथर्व शर्मा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख एवं इनके अतिरिक्त बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, लोक कलाकार , प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।