jhankar
ब्रेकिंग
नेपाल में बड़ा हादसा - पहाड़ टूटकर काली गंडकी नदी में गिरा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई श्री जिनवाणी पाल्की शोभायात्रा श्राद्ध पक्ष में अनूठी पहल: हिंडोलनाथ बाबा की पहाड़ी पर रोपे 101 पौधे जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित

BREAKING NEWS : प्रेमी ने प्रेमिका का गला दबाकर की हत्या, गुनाह छुपाने तालाब में फैंका शव आरोपी गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार कोरबा। श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम गिरारी में चुनरी से गला दबाकर प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। गुनाह छिपाने तालाब में शव फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने 1 दिसंबर को युवती की लाश बरामद की। प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा होना पाए जाने पर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की। शव की पहचान बूंदमती के रूप में हुई। जांच में पुलिस को पता चला कि 24 नवंबर को ग्राम बोरो धरमजयगढ़ से नरेश पटेल के साथ उसकी प्रेमिका बूंदमती कुमारी गिरारी आई हुई थी। इसके बाद पुलिस ने रायगढ़ जिले के धरमजगढ़ गांव के बोरो में छुपकर रह रहे नरेश पटेल को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हत्या का गुनाह स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि मृतिका के साथ उसका प्रेम संबंध था। इस बीच शारीरिक संबंध भी बनाया। गर्भवती होने पर शादी के लिए दबाव बनाए जाने से हत्या करने की वजह बताई। मामले में पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है।