jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

नरसिंहपुर के करेली में रेलवे ट्रेक पर मिली मां-बेटे की लाश

मकड़ाई समाचार नरसिंहपुर। गुरुवार को करेली रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर रेलवे ट्रेक पर एक महिला और बालक का शव मिला। जिसमें जीआरपी ने रेलवे से मिले मेमो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। रेलवे ने जीआरपी को जो सूचना दी है उसमें बताया है कि ट्रेन क्रमांक 11216 से महिला और उसके बेटे की मौत हुई है। दोपहर में मिली सूचना के बाद शाम तक मर्ग पंचनामा की कार्रवाई चली। लेकिन शवों की शिनाख्ती नहीं हो सकी।

- Install Android App -

जानकारी लगते ही भीड़ लग गई : करेली से गाडरवारा तरफ जाने वाली रेलवे लाइन पर पोल क्रमांक 889/26 व 27 के बीच गुरुवार की दोपहर करीब 30 वर्षीय एक महिला और करीब 3 वर्षीय एक बालक का शव देखा गया। घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को लगी तो मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं रेलवे के जरिए गाडरवारा जीआरपी को सूचना दी गई, स्थानीय पुलिस को भी सूचना मिली। लेकिन मामला जीआरपी के अंतर्गत होने से मामले में मर्ग पंचनामा की कार्रवाई के लिए गाडरवारा से जीआरपी के एएसआइ के आने का इंतजार होता रहा। मौके पर जमा भीड़ ने भी मृतका और बालक को देखा लेकिन कोई भी उनकी पहचान नहीं कर सका। मामले में जीआरपी ने बताया कि रेलवे से मिले मेमो में महिला और बच्चे की मौत 11216 ट्रेन से होने की जानकारी आई है। संभवत: उक्त ट्रेन मालगाड़ी है क्योंकि उक्त नंबर से किसी यात्री ट्रेन का मिलान नहीं हो रहा है। नायब तहसीलदार नितिन राय ने जीआरपी की मौजूदगी में शव पंचनामा की कार्रवाई की।