jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

टंट्या मामा बलिदान दिवस कार्यक्रम के लिए निकली बस खंडवा में पलटी, 15 घायल

मकड़ाई समाचार खंडवा। इंदौर में टंट्या मामा बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के लिए आदिवासी ब्लाक खालवा से जा रही बस ग्राम सेल्दा के पास पलट गई। हादसे में करीब 15 लोगों घायल हुए हैं। सभी को मामूली चोट आने पर जावर अस्पताल में उपचार किया गया। आदिवासी क्षेत्र खालवा के ग्राम खारी टिमरनी से टंट्या मामा बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लोए बस में करीब 35 लोग सवार हुए थे।

- Install Android App -

बस जावर थाना क्षेत्र के चारखेड़ा से होते हुए इंदौर जा रही थी। इस बीच ग्राम सेल्दा के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों का कहना है कि ड्राइवर बस को तेज गति से चला रहा था। ड्राइवर ने एक वाहन को ओवर टेक किया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की जानकारी लगने पर जावर पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर घायलों को जावर अस्पताल पहुंचाया।