मकड़ाई समाचार सिराली। सिराली में नया बस स्टैंड साईं मंदिर स्थित सेवा सदन आंख जांच केंद्र सिराली द्वारा तहसील सिराली क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में आसपास के लोगों को सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ ,भोपाल 40 मरीजों को सुबह 9:00 बजे निशुल्क ऑपरेशन के लिए भोपाल भेजा गया। सेवा सदन आंख जांच केंद्र सिराली के ऑप्टोमेट्रिस्ट हरी सेन ने सोमवार एवं मंगलवार को मरीजों की जांच की गई। जिसमें 40 मरीजों को मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन के लिए बैरागढ़, भोपाल भेजा गया। सभी मरीजों को ऑपरेशन के दौरान समय पर जांच कराने के लिए कहा गया।
सिराली क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवक लायंस क्लब के अध्यक्ष शंभू सोमानी ने मरीजों को आंखों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सलाह दी गई और कहा मोतियाबिंद का समय पर ऑपरेशन कराने से आंखों की बीमारी खत्म होती है एवं नई रोशनी प्रदान होती है। इस अवसर पर समाजसेवी दयालु सेठ, सेवा सदन आंख जांच केंद्र के अजय मंडलेकर, हरि सेन, बरखा यादव, युवा समाजसेवी कार्यकर्ता संतोष नागले एवं आसपास के ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

