jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

हरदा : चोरी करने वाले चोर को 90 हजार की सामग्री सहित पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार खिरकिया। चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने 24 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया है दिन सोमवार को फरियादी चंदरसिह पिता देवीसिंह राजपूत उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्रमांक 10 फोकटपुरा खिरकिया ने थाना छीपाबड पहुंचकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 13.12.21 की रात्रि में करीबन 01 बजे से 04 बजे के बीच मेरे घर का ताला तोडकर चांदी की पुरानी कडी , चांदी की नेवरी , सोने का मंगलसूत्र , पुराना टीवी , एंव मिक्सर कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना छीपाबड में अपराध क्रमांक 557/21 धारा 457.380 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था। अज्ञात चोर व माल मशरुका की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र वर्धमान के निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस एल सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील यादव व्दारा एक टीम गठित की गई थी। गठित टीम व्दारा अज्ञात चोर की सतत पतारसी की गई एंव साक्ष्यों का संकलन किया गया विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी के रुप में आरोपी ब्रजेश पिता स्वर्गीय मांगीलाल दुबे उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्रमांक 10 फोकटपुरा खिरकिया की पतारसी हुई । जिसे गिरफ्तार किया गया एंव प्रकरण में चोरी गई चांदी की पुरानी कड़ी , चांदी की नेवरी , सोने का मंगलसूत्र , पुराना टीवी , एंव मिक्सर कुल कीमती 90000 रुपये का माल मशरुका बरामद किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छीपाबड निरीक्षक सुनील यादव सहायक उपनिरीक्षक संजय शर्मा प्रधान, प्रियंका पाठक आरक्षक मनोज रघुवंशी प्रधान आरक्षक गयाप्रसाद दुबे आरक्षक 132 राकेश कुमरे आरक्षक 179 सुनील अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।