jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

केनरा बैंक से पैसे जमा करने आए मुंशी का चार लाख से भरा बैग लेकर भागने वाला आरोपित गिरफ्तार, मुंशी की थी मिलीभगत

मकड़ाई समाचार रायपुर। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के केनरा बैंक में बुधवार को बैग में चार लाख रुपये लेकर जमा करने आए एशियन भारत कन्ट्रक्शन दुकान के मुंशी से उचक्कागिरी के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। रुपये से भरा बैग गायब होने के बाद उचक्के की फोटो पुलिस ने बैंक और आसपास के सीसीटीवी में फुटेज देखी थी। उसके फोटो को जिले के सभी थानों में भेजने के बाद पुलिस आरोपित को पकड़ने में जुटी थी। पुलिस ने आरोपित के पास से 4 लाख 14 हजार में से साढ़े तीन लाख रुपये बरामद किया है और बाइक जब्त किया है।

आरोपित से मुंशी की मिलीभगत की जांच सामने आई

- Install Android App -

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित हेमंत तिवारी (42) निवासी हाउसिंग बोर्ड पिरदा विधानसभा थाना ने बताया की मुंशी प्रभात नायक से उसकी पहले से ही पहचान है। इस वारदात को दोनों ने मिलजुल कर अंजाम दिया था। वारदात की योजना पहले भी बनी थी लेकिन बैंक और बाहर भीड़भाड़ होने से असफल होती रही। घटना वाले दिन बैंक में भी भीड़ कम रही और सड़क भी खाली रहा।

एशियन भारत कन्ट्रक्श के मालिक भारत भूषण गुप्ता ने घटना के बाद तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुंशी प्रभात नायक से कई बार घटना के बारे में पूछताछ की। हर बार वह घटना के बारे में बयान बदलता रहा। शक होने पर जब पुलिस ने प्रभात से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने मिलीभगत की बात कबूल की। उससे जानकारी लेकर पुलिस ने आरोपित हेमंत तिवारी को रायपुर के नरदहां से गिरफ्तार किया। पूछताछ में हेमंत ने मुंशी के सहयोग से ही बैग ले जाने की जानकारी दी।