jhankar
ब्रेकिंग
छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल

ज्वेलर की हत्या कर सोना लूटने वाले गैंगस्टर की पुलिस से मुठभेड़, 70 लाख के सोने सहित गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार इंदौर। सनावद में ज्वेलर इबादुल हक उर्फ बबलू शेख की हत्या कर डेढ किलो सोना लूटने वाले गैंगस्टर को देपालपुर थाना पुलिस ने सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर से पुलिस ने 70 लाख रुपये कीमती सोना, पिस्टल और बाइक भी बरामद हुई है। आरोपित की गिरफ्तारी पर सरकार ने करीब सवा लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

टीआइ मीना करणावत के मुताबिक सूचना मिली थी कि बदमाश मनोज उर्फ मांगीलाल गतीजा निवासी बिरियाखेड़ी रतलाम देपालपुर बेटमा रोड़ पर बरोदापंथ से बाइक से जा रहा है। एसआइ दीपक राठौर, रामपाल गुर्जर की टीम ने घेराबंदी की तो आरोपित ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। जैसे ही पुलिस ने बंदूकें लोड की तो उसने सरेंडर कर दिया। तलाशी में उसके पास से ज्वेलर से लूटा सोना भी बरामद हो गया। आरोपित के बारे में खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी को रात में ही सूचना दे दी। देर रात एएसपी (ग्रामीण) पुनित गेहलोद सहित अन्य अफसर पूछताछ करने पहुंच गए।

- Install Android App -

यह थी सनावद की वारदात

एसपी के मुताबिक मूलतः पश्चिम बंगाल का इबादुल हक उर्फ बबलू शेख सनावद में जेवर तरासने का काम करता था। करीब आठ दिन पूर्व वह रात 11 बजे सोना लेकर जरदार चौक से सुभाष चौक स्थित घर जा रहा था। अचानक बाइक पर आए हमलावरों ने हक पर गोलियां दाग दी और हत्या कर सोना लूट लिया। हत्या की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एएसपी के मुताबिक आरोपित मनोज पर पूर्व में भी हत्या के केस दर्ज है।