2 महामंत्री, 6 उपाध्यक्ष 6 जिला मंत्री सहित 50 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी की
मकड़ाई समाचार सिराली। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र शाह ने कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद डीडी उइके, टिमरनी विधायक संजय शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा की सहमति से अपनी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कृपाराम चौहान देवगांव ,लच्छीराम इबने सिंगनपुर, गोरेलाल सोलंकी काल्या खेडी खेड़ी, रामकिशन सुंदर पानी, रजनी शाह पिपलिया, शीला धुर्वे मोरगडी को जिला उपाध्यक्ष, संतोष कलम आमसागर, अर्जुन वर्मा मांगरोल को जिला महामंत्री, गुरुचरण साल्वे गेनाडाना, मोतीलाल भूसारे बंसीपुरा, ओमप्रकाश राठौड़ सक्तिया, तुलसीराम काजले पटालदा, कुमारी लाली धुर्वे चारवा, रजनी कलम सिराली को जिला मंत्री, पतिराम इब्ने टिमरनी को कोषाध्यक्ष, मुकेश ठाकुर हरदा को जिला मीडिया प्रभारी, शिवम मर्सकोले टिमरनी को सोशल मीडिया प्रभारी, राजेश देवड़ा सोमगांव को कार्यालय मंत्री बनाया गया। वही जिले के ऑटो मंडलों की भी घोषणा की गई है। जिसमें हरदा नगर दीपक काठारी, हरदा ग्रामीण बादाम सिंह कलम, खिरकिया ग्रामीण मानक पटेल, हंडिया मंडल सचिन चंदेल, सिराली मंडल लच्छीराम सोलंकी, टिमरनी मंडल बृजमोहन प्रधान, रहटग्राम मंडल सुनील भीलाल, कायदा मंडल रामेश्वर भूसारे को मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

