jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

बुरहानपुर; नगर निगम द्वारा शुरू किया अभियान शहर में लगे अवैध फ्लेक्स हटाये अभियान जारी रहेगा,

बुरहानपुर (नगर संवाददाता)/ शहर में अवैध ढंग से लगाए गए सभी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाए जाने लगे हैं। बुधवार को अभियान के तहत शुरू किए गए इस कार्य में यूनीपोल पर लगे विज्ञापनों को भी हटाने का काम किया गया। पहले दिन रेलवे स्टेशन, लालबाग, से सिंधी कॉलोनी चौराहे तक अवैध होर्डिंग, बैनर हटाए गए। कलेक्टर के आदेश नगर निगम द्वारा शुरू किया गया यह अभियान शहर में लगे अवैध फ्लेक्स, पोस्टर, होर्डिंग पूरी तरह साफ़ होने तक यह जारी रहेगा।

- Install Android App -

विज्ञापन एजेंसियों द्वारा होर्डिंग और यूनीपोल पर अवैध ढंग से विज्ञापन लगाए गए हैं। इससे नगर निगम को तो कोई आय नहीं हो रही है, लेकिन विज्ञापन एजेंसियों के वारे न्यारे हो रहे हैं। कई आउटडोर विज्ञापन एजेंसी नगर निगम को बिना टैक्स दिए हुए होर्डिंग, यूनीपोल लगाकर लाखों करोड़ों रुपये कमा रहीं हैं।
शहर के लोगो द्वारा लगातार शिकायत चौक चौराहो पर लगे कोचिंग, दुकानों के अवैध फ्लेक्स की शिकायत की जा रही थी जिस पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने नगर ने बुधवार से अवैध ढंग से लगाए गए तमाम विज्ञापनों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान सरकारी योजनाओं संबंधी विज्ञापनों को नहीं हटाया गया है। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार अन्य सभी विज्ञापनों को हटा दिया जाएगा।