jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

भय्यू जी महाराज सुसाइड मामला: केयरटेकर, ड्राइवर और सेवादार को 6-6 साल की सजा

इंदौर: मध्यप्रदेश के बहुचर्चित भय्यू महाराज सुसाइड केस में कोर्ट में अंतिम सुनवाई हो चुकी है। कोर्ट ने इस हत्याकांड में मुख्य सेवादार विनायक, ड्राइवर शरद और केयरटेकर पलक को दोषी ठहराया है। इस मामले में शिष्या पलक, मुख्य सेवादार विनायक और शरद दोषी करार दिए गए और सभी को 6-6 साल की सजा सुनाई गई। इस केस की सुनवाई 3 साल चली और इस केस में 32 गवाह और 150 पेशियां हुई।
बता दें कि 12 जून 2018 को भय्यू महाराज ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसे कोर्ट ने अहम सबूत माना और इसी के आधार पर तीनों को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
मामले में शुक्रवार को जिला कोर्ट में अंतिम फैसला सुनाया गया। सभी साक्ष्य और गवाहों को कोर्ट में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने भय्यू जी महाराज की बहन और दूसरी पत्नी आयुषी को जिला कोर्ट में गवाह के रुप में पेश किया।