jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही जीविका दीदी को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक जीविका दीदी की मौत हो गई। इस बीच हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मोटरसाइकिल सवार शराब के नशे में था।

- Install Android App -

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के जोगावीर गांव के पास सन्हौला- जगदीशपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिला की पहचान सरीता देवी 42 वर्ष के रुप में हुई है जो जोगवीरा गांव में जीविका दीदी के तौर पर काम कर रही थी।

वहीं, जीविका दीदी की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर आवागमन को घंटों अवरुद्ध रखा। बाद में स्थानीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर मुआवजा का आश्वासन देते हुए जाम को खत्म कराया। इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है।