वॉशिंगटन । विश्व में पहली बार एक रोबोट ने बिना इंसानी मदद के सूअर की सफलतापूर्वक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी को अंजाम दिया है। इसके बाद उम्मीद जगी है कि दुनिया में वह दिन दूर नहीं जब रोबोट बिना किसी मदद के इंसान का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर सकेंगे। अमेरिका के प्रतिष्ठित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के स्मार्ट टिश्यू ऑटोनॉमस रोबोट ने सूअर के एक टिश्यू पर इस सर्जरी को किया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि इंसान की तुलना में रोबोट ने ‘ज्यादा बेहतर’ तरीके से पशुओं के अंदर इस सर्जरी को किया। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कहा कि यह ऑपरेशन रोबोटिक्स की दुनिया में बहुत बड़ी सफलता है जिससे आगे चलकर अब इंसान का पूरी तरह से स्वचालित ऑपरेशन हो सकेगा। इस ऑपरेशन के जरिए रोबोट ने सूअर की आंत के दो सिरों को जोड़ा। अब तक 4 पशुओं में इस तरह के ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। शोध में कहा गया है कि रोबोट ने ऑपरेशन के दौरान बढिया काम किया जिसमें उच्च दर्जे की कुशलता की जरूरत होती है। शोध के वरिष्ठ लेखक डॉक्टर एक्सेल क्रिएगर ने कहा कि इस ऑपरेशन में दुनिया में पहली बार रोबोट ने बिना किसी इंसानी मदद के ऑपरेशन को किया। पेट में दो आंतों को जोड़ना सबसे चुनौतीपूर्ण कदम होता है और इसके लिए किसी डॉक्टर के विशेषज्ञता की जरूरत होती है।
जरा सी भी असावधानी या हाथ हिला तो दूसरी जगह टांका लग जाएगा और इससे मरीज को गंभीर मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर एक्सेल क्रिएगर ने लिखा कि हमारा शोध यह बताता है कि हम सर्जरी के एक बेहद कठिन और नाजुक काम आंतों के दो सिरों के जोड़ने को स्वचालित कर सकते हैं। रोबोट ने चार पशुओं में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और इसी ऑपरेशन में इंसानों से बेहतर रिजल्ट दिया।
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान
उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...
Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति
Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त
कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना
मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान
एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया
इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
