मुंबई । टीवी सीरीयल में अनुपमा का किरदार निभा रहीं रूपाली गांगुली टीवी की हाई पेड ऐक्ट्रेस बन गई हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूपाली गांगुली को डेढ़ लाख रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दिए जाते थे। हालांकि यह रोज के हिसाब से एक बड़ा अमाउंट था। लेकिन सीनियर ऐक्ट्रेस होने के नाते ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। लेकिन अब रूपाली ने अपनी फीस दोगुनी कर दी है। मतलब जो पहले डेढ़ लाख था, वह अब तीन लाख हो गया है।
जिस वजह से अब वह टीवी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड ऐक्ट्रेस बन चुकी हैं। उन्होंने परडे की सैलरी के मामले में कई पॉप्युलर चेहरों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट्स का दावा है कि रूपाली को राम कपूर और रोनित रॉय बोस से भी ज्यादा पे किया जा रहा है। 44 साल की इस ऐक्ट्रेस ने अपनी फीस में कुछ महीने ही इजाफा करवाया है। बता दें कि रूपाली गांगुली को पहले आपने इन्हें ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में देखा था। और ‘बिग बॉस-1’ में भी नजर आई थीं। टीवी की दुनिया में जिसने पिछले एक-डेढ़ साल से टीआरपी में अपनी टॉप पर जगह बनाई हुई है वह ‘अनुपमा’ ही है। इस सीरियल की कहानी और किरदार, दोनों ही कमाल के हैं। अब चाहे वह अनुपमा का किरदार निभा रहीं रूपाली गांगुली हों, वनराज के रोल में सुधांशू पांडे या फिर काव्या का नेगेटिव रोल कर रहीं मदालसा शर्मा सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार और सम्मान मिल रहा है।
इस बात को भी झुठलाया नहीं जा सकता है कि कहानी के मुताबिक पात्रों को चुन-चुन कर लाने में मेकर्स की मेहनत नहीं। इस शो की कहानी की खास बात ये है कि इसमें कोई एक्सट्रा ड्रामा नहीं दिखाया जाता। जो एक मिडिल क्लास फैमिली में होता आया है और देखा गया है, उसी के इर्द-गिर्द इसकी भी कहानी बुनी गई है। लीड रोल में नजर आने वाली रूपाली गांगुली ने भी बखूबी अपने किरदार को निभाया है। उसके साथ इंसाफ किया है।
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा?
गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा...
बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...
प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Prev Post
