jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

अमिताभ बच्चन ने 23 करोड़ में बेचा दिल्ली के गुलमोहर पार्क वाला बंगला

अमिताभ बच्चन आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। इसके अलावा वे तरह-तरह के इंवेस्टमेंट के लिए भी जाने जाते हैं। मुंबई में ही अमिताभ बच्चन के पास पांच बंगले हैं। अब खबर है कि उन्होंने दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित बंगला ‘सोपान’ 23 करोड़ में बेच दिया है। Nezone ग्रुप के सीईओ अवनी बदेर ने अमिताभ बच्चन का दिल्ली वाला घर ‘सोपान’ खरीदा है। अमिताभ बच्चन की दिल्ली के गुलमोहर पार्क स्थित यह प्रॉपर्टी 418 स्क्वॉयर मीटर में फैली है। पिछले साल 7 दिसंबर को बदेर ने अपने नाम इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराया। इस पुराने घर से अमिताभ बच्चन की कई यादे जुड़ी थीं। इस प्रॉपर्टी को अमिताभ बच्चन के पिता ने खरीदा था। वे तेजी बच्चन के साथ कई सालों तक यहीं रहे। हालांकि, मुंबई में रहने की वजह से दिल्ली वाले घर की देख-रेख करना मुश्किल हो रहा था। जिस वजह से उन्होंने इस घर को बेचने का फैसला किया है।  गुलमोहर पार्क का बंगला ‘सोपान’ काफी चर्चित रहा है। खुद बिग बी ने भी कई बार अपने ब्लॉग में ‘सोपान’ का जिक्र किया है, जो उनकी मां तेजी बच्चन के नाम पर रजिस्टर्ड था। तेजी बच्चन गुलमोहर पार्क हाउसिंग सोसाइटी की सदस्य थीं। मुंबई जाने से पहले अमिताभ अपने माता-पिता के साथ यहीं रहते थे।

- Install Android App -

मुंबई में अमिताभ बच्चन के पहले से ही पांच बंगले हैं। अमिताभ अपने पूरे परिवार के साथ जलसा में रहते हैं। फैंस उनसे हर रविवार को यहीं मिलने आते हैं। यह करीब 10 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है।अमिताभ बच्चन का जलसा बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है। दूसरा बंगला ‘प्रतीक्षा’ है, जहां वे ‘जलसा’ में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। उनका तीसरा बंगला ‘जनक’ है, जहां उनका ऑफिस है। जबकि चौथा बंगला वत्स है। जिसे उन्होंने बैंक को किराये पर दिया हुआ है।